फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 पीपा सरसों का तेल सीज

Tue, 10 Apr 2018 11:19 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
लिए गए तेल के नमूने। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 नगर में खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कर 42 पीपा सरसों का तेल सीज कर दिया। गोदाम में नोटिस चस्पा कर दिया। खाद्य विभाग की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

एसडीएम संडीला आशीष कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने कस्बा के मोहल्ला बाजार टोला में गुप्ता इंटरप्राइजेज के घर में स्थित गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में राईस ब्रान आयल भरे पीपे मिले। इनमें 42 पीपों पर किसी ब्रांड का लेबल नहीं लगा पाया गया। इसके अतिरिक्त इतने ही टिन और मिले। जिस पर प्रिया गोल्ड नाम का लेबल लगा मिला। खाद्य सुरक्षाधिकारी ने गोदाम से लेबल लगे पीपों को निकलवाया और बिना लेबल लगे 42 पीपों के साथ गोदाम को सीज कर दिया। उन्होंने तेल का नूमना भी भरा। इसके अलावा कबड़ियन टोला कुर्सी रोड पर प्रमोद गुप्ता की दुकान व गोदाम बंद मिलने पर  गोदाम सील कर नोटिस चस्पा कर दी। कोतवाली बेनीगंज के आरक्षी मजीद अहमद एवं राजेश सिंह मौजूद रहे। वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह धंधा कई वर्षो से चल रहा था। लोगों के अनुसार चालीस-पचास रुपये किलो मिलने वाले तेल को सरसों रिफाइंड बताकर देहात की बाजारों सहित कस्बे में बेचा जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें