फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की झूठी शिकायत पर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली युवती से रुपये मांगना युवक को मंहगा पड़ गया। उसने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। महिला शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। युवती की शिकायत को झूठा बता युवक के परिजनों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रद्धेपुरवा निवासी युवक ने बताया कि वह बेरोजगार है। जनवरी 2019 को उसकी मुलाकात बढै़यनपुरवा निवासी एक बाबा और युवती से हुई थी। बाबा व युवती ने उसकी रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही। उससे 6 लाख रुपये मांगे। उसने सारे रुपये खेत व प्लाट बेचकर दे दिए। जब वह नौकरी के लिए गया तो हकीकत पता चली। उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपी उसे टरकाते रहे। कुछ दिन पहले उसने एसपी से शिकायत की। एसपी ने पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। इसी दौरान सोमवार को युवती ने पीड़ित पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। शिकायत लेकर महिला थाने पहुंच गई। जब इसकी भनक लगने पर युवक के परिजन महिला थाने पहुंच गए। युवक के परिजनों ने छेड़छाड़ की शिकायत को झूठा बताकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। महिला थाना प्रभारी हंसमुखी ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें