फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतापक्ष के दबाव में दर्ज हुआ आंदोलनकारियों पर झूठा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। रामगंगा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील में प्रदर्शन करने वाले 129 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से आंदोलन की अगुवाई कर रही संस्था के लोगों में नाराजगी है। सोमवार को पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रताप पांडे के कस्बा स्थित आवास पर संस्थाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई को साजिश करार दिया। कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अमर ज्योति एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु नारायण दीक्षित ने कहा कि 15 दिन पहले ही डीएम समेत अन्य अधिकारियों को आंदोलन व प्रदर्शन की जानकारी दी गई थी। 12 फरवरी को लाउड स्पीकर की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, इसके बाद भी पुलिस ने सत्तापक्ष के दबाव में आंदोलनकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। महासचिव प्रमोद तिवारी ने बताया कि एसओ लोनार और चौकी प्रभारी सवायजपुर ने संस्था के अध्यक्ष विष्णु नारायण दीक्षित व उनसे आंदोलन को लेकर मोबाइल पर कई बार बात की थी। कार्यक्रम संयोजक व समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था। यह आंदोलन कुचलने की साजिश है। संस्था व इससे जुड़े लोग इसे कामयाब नहीं होने देंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे प्रकरण की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा हाईकमान से की जाएगी। इस मौके पर अरविंद मिश्रा व मन्नूलाल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें