हरियावां। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम गदाईपुर के पास संदिग्ध हालात में बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अनीश पुत्र रहीश निवासी ग्राम बोझवा थाना हरियावां व दूसरे ने बीपी उर्फ विपिन पुत्र कमलेश निवासी ग्राम मवैया थाना बेहटागोकुल बताया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से तमंचा बरामद हुआ है।
एसओ ने बताया कि विपिन शातिर अपराधी है, उसके खिलाफ बेहटागोकुल में कई मामले में दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी अनीस के खिलाफ भी देहात कोतवाली में मामले दर्ज हैं। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े थे। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।