फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गैंग के चार शातिर दबोचे

Wed, 16 May 2018 11:36 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी विपिन कुमार मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के चार वाहन बरामद हुए हैं। चारों शातिरों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। इनमें पंजाब के दो युवक भी शामिल हैं।  

विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। टीम में कछौना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज और स्वाट टीम के प्रभारी आलोक कुमार सिंह के साथ उनके सहयोगी भी थे। टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह कछौना में फैक्ट्री एरिया के निकट से चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपने नाम पंजाब के लुधियाना जनपद अंतर्गत गुरु तेग बहादुर कालोनी निवासी गीत ग्रेवाल उर्फ बलविंदर सिंह पुत्र गुरुजीत सिंह, चंडीगढ़ रोड निवासी सुमित उर्फ बेदी पुत्र मोहिंदर कुमार, हरदोई के संडीला के मंडई निवासी नौशाद उर्फ अब्दुल्ला पुत्र रशीद और मोहल्ला मलकाना इमलिया बाग निवासी कफील पुत्र मोहम्मद हबीब बताए हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक बोलेरो, दो कार और पिकप बरामद की है। शातिरों ने बताया कि गत एक मई को उन्होंने कछौना कोतवाली क्षेत्र से एक बोलेरो और पिकप चोरी की थी। उसी दिन संडीला कोतवाली क्षेत्र से एक कार भी चोरी की थी। इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई मारुति कार 29 अप्रैल को सहारनपुर से चोरी की थी। एसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।  
 
यूपी और पंजाब में बेचते थे वाहन 
गिरफ्तार किए गए लुधियाना निवासी सुमित और गीत ग्रेवाल ने बताया कि पंजाब से वह लोग चौपहिया वाहन चुराते थे। इन वाहनों को यूपी के अलग-अलग शहरों में बेचा जाता था। एसपी ने बताया कि ये पता लगाया जा रहा है कि यूपी के किन शहरों में किन लोगों को इन शातिरों ने चोरी के वाहन बेचे हैं। यूपी से जो वाहन चोरी होते थे, उन्हें पंजाब में बेचा जाता था। कछौना और संडीला से चोरी हुए वाहनों को भी पंजाब ले जाने की तैयारी थी। 
विज्ञापन


हेरोइन के अवैध कारोबार में भी शामिल है शातिर  
पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि लुधियाना निवासी गीत ग्रेवाल और सुमित के तार हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले नशे के सौदागरों से भी जुड़े हैं। लुधियाना से कुछ दिन पहले एक नाइजीरियन गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से हेरोइन भी बरामद हुई थी। ये लोग भी उसी से हेरोइन लेकर बेचते थे। वाहनों को बेचने के बाद जो रुपये मिलते थे, उसी से हेरोइन खरीदी जाती थी। गीत और सुमित पर पंजाब में नशे के अवैध कारोबार के मुकदमे भी दर्ज हैं। इनका ब्योरा जुटाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें