फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने झोपड़ी में लगाई आग, गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम कोंधी में मंगलवार सुबह दबंगों ने गरीब की झोपड़ी में आग लगा दी। इसमें गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। विरोध करने पर परिवार को जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम कोंधी निवासी अखिलेश पुत्र फूलचंद्र खेती करता है। गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह अखिलेश पत्नी सत्यवती के साथ गेहूं की कटाई करने गया था। बच्चे भी खेत पर खाना लेकर गए थे। इस दौरान दबंगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। खेत से वापस आने पर पत्नी ने झोपड़ी आग से घिरी देखी तो शोर मचाया। दबंगों ने उससे गाली गलौज कर जानमाल की धमकी दी। अखिलेश जब तक खेत से घर पहुंचा झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया था। पीड़ित ने बताया कि अनाज ,कपड़े, गृहस्थी का सामान राख हो गया। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें