फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो लिफ्टर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 17 Jun 2018 11:03 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
पकड़े गए शातिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आटो लिफ्टर गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से चोरी की तीन बाइकें और बाइक के कई पार्ट्स बरामद हुए हैं। गिरोह में सात लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें एक जेल में है। पुलिस अन्य तीन की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन

रविवार को एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय मिश्र ने शहर कोतवाली में बाइक चोर गैंग का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर में बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सीओ सिटी विजय कुमार राना और शहर कोतवाल संजय मौर्या सहित पुलिस टीम को लगाया गया था। शहर कोतवाल ने चेकिंग के दौरान बावन रोड पर पॉलीटेक्निक के पास बाइक से आ रहे दो युवकों को रोका तो एक युवक भाग गया। दूसरे को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नीलू पुत्र सतीश निवासी बिनैका थाना लोनार बताया। बताया कि बाइक उसने 12 जून को एआरटीओ कार्यालय के पास से चुराई थी। वह साथियों के साथ शहर और आसपास के जनपदों से बाइक चोरी कर सवायजपुर और रूपापुर में संचालित मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकानों पर बेच देता था। इस पर पुलिस टीम ने दोनों दुकानों पर छापा मारा। वहां से दो बाइकें और कई पार्ट बरामद किए। पुलिस ने गिरोह में शामिल दोनों दुकानदारों को भी धर दबोचा। इनमें सवायजपुर में दुकान संचालित करने वाला रोहित पुत्र संतराम निवासी किरतिया थाकना पाली और दूसरा छोटू पुत्र सतीश चंद्र निवासी चांदपुर नगला थाना पचदेवरा शामिल हैं। इन तीनों के अलावा नवीन कुमार पुत्र  कमल किशोर निवासी बिनैैका, सत्यदेव पुत्र महाराम निवासी बिनैका, इसी गांव का राम शंकर पुत्र लोचन और अनिल पुत्र लाला राम भी गैंग में शामिल हैं। अनिल इस समय जेल में है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस मौके पर सीओ सिटी विजय कुमार राना, शहर कोतवाल संजय मौर्या आदि मौजूद रहे। पुलिस टीम में एसआई संजय कुमार शर्मा, योगेश सिरोही, सिपाही अंजनी पांडेय, अखिलेश मौर्य, राकेश शर्मा, कुलदीप कुमार, अमित यादव शामिल रहे।
 
ये माल हुआ बरामद 
पकड़े गए गिरोह के बदमाशों के पास से तीन बाइकें, बाइक के आठ इंजन, पांच चेचिस, सात पेट्रोल टंकी, 20 सॉकर, पांच साइलेंसर, 12 रिम, दो रिम टायर के साथ पांच हैंडिल बरामद किए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें