फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात की फिराक में खड़े दो बदमाशों को दबोचा

Sun, 17 Jun 2018 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। कन्नौज।
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ पकड़े गए बदमाश - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

कन्नौज। वारदात करने की फिराक में खड़े दो बदमाशों को स्वाट टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से टीम ने दो तमंचे बरामद किए है। कोतवाली पुलिस ने दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू किया है।
विज्ञापन

शनिवार रात स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ गश्त कर रहे थे। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के चिंतामणि-हाजीगंज रोड पर संदिग्ध हालत में दो लोग खड़े दिखाई दिए। पुलिस टीम के नजदीक पहुंचने पर दोनों भागने लगे। इससे सिपाहियों ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक तमंचा बरामद किया। पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम राम सागर पुत्र शिव दयाल निवासी अकौड़नपुरवा और गयादीन पुत्र छोटेलाल निवासी हीरापुरवा बताया। सदर कोतवाल ए.के सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके द्वारा की गई आपराधिक वारदातों के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें