फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसकर शिक्षिका से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। छुट्टी के वक्त स्कूल में घुसकर शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने वाले शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षक के पति ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसकी पत्नी स्कूल में शिक्षण कर रही थी। तभी वहां भरखनी के सेमरिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक वैभव सिंह स्कूल की बाउंड्री कूदकर अंदर गया। आरोपी उसकी पत्नी से बात करने लगा। बताया कि दोपहर दो बजे छुट्टी होने पर उसकी पत्नी विद्यालय के कक्षों में ताला बंद कर रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह भी मौके पर पहुंच गया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल राय सिंह ने बताया किजांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें