फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो बालकों की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
 हादसों में दो बालकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नितिन उर्फ पाली (7) पुत्र दिनेश शुक्रवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। तभी कस्बा के कानसेन बाबा देवाई लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नितिन तीन भाई- बहनों में दूसरे नंबर पर था।  वह कक्षा दो का छात्र था। उपनिरीक्षक अवधराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 वहीं मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छत्ता टोला निवासी हनीफ का नाती अरशद (4) पुत्र रियासत निवासी ग्राम रहुला कोतवाली बिलग्राम आया था। हनीफ के घर पर ट्रैक्टर खड़ा था। अरशद ट्रैक्टर पर खेल रहा था। वह ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए । जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि उनको घटना की जानकारी नही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें