फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रिख से भाजपा सांसद अंजू बाला को मोबाइल पर मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण न कराए जाने को लेकर मिश्रिख की भाजपा सांसद अंजू बाला से एक व्यक्ति ने मोबाइल पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सांसद ने पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी है। एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन



मिश्रिख से भाजपा सांसद अंजू बाला ने अमर उजाला को बताया कि शनिवार की दोपहर उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल किया। फोन करने वाले ने सांसद से कहा कि वह कारसेवक का बेटा बोल रहा है।

फोन करने वाले ने सांसद से सवाल किया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण क्यों नहीं करा रही हो। इस पर सांसद ने जवाब दिया कि सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के निर्माण से जुड़ा मामला विचाराधीन है। फैसला आने के बाद निर्माण होगा।
विज्ञापन


सांसद की मानें तो जवाब सुनकर फोन करने वाला बिफर गया और उसने कहा कि तीन तलाक और एससी/एसटी एक्ट पर सरकार अध्यादेश ले आई, तो राम मंदिर पर अध्यादेश क्यों नहीं लाया जा रहा।

सांसद ने फोन करने वाले को समझाने की कोशिश की, लेकिन फोन करने वाले ने अभद्रता शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा।

सांसद ने पूरे मामले की जानकारी एसपी आलोक प्रियदर्शी को दी है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सांसद ने प्रकरण की जानकारी दी है। कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा संासद अंजू बाला को जान से मारने की धमकी
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू न होने से नाराज था फोन करने वाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें