फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के नेता के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर निवासी अधिवक्ता ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष पर फर्जी चेक देने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने एसपी से पूरे मामले की शिकायत की है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी अधिवक्ता संत कुमार गौर ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को बताया कि 2015 में उन्होंने मोहल्ला दिलेरगंज निवासी विश्व हिंदू परिषद के तत्कालीन नगर अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता को कई बार में चेक द्वारा 7 लाख 45 हजार रुपये उधार दिए थे। बताया कि अप्रैल 2018 में श्याम जी गुप्ता ने 7 लाख 45 हजार रुपये का आर्यावर्त ग्रामीण बैंक का चेक उन्हें दिया। संत कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने चेक बैंक में लगाई तो बैंक के अधिकारियों ने उसे फर्जी बताया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाल दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें