अमर उजाला ब्यूरो
बावन। कस्बे में सहारा पैराबैंकिंग के फ्रेंचाइजी आफिस में गुरुवार की रात चोरी हो गई। खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल काटकर चोर आफिस में रखे उपकरण चुरा ले गए। फ्रेंचाइजी आफिस संचालक पंकज गुप्ता ने पुलिस को चोरी की घटना की जानकारी दी।
कस्बे में हरदोई सवायजपुर रोड पर विद्युत सब स्टेशन के पास सहारा पैराबैंकिंग का फ्रेंचाइजी आफिस है। आफिस के एजेंट और कर्मी गुरुवार को काम निपटाने के बाद चले गए थे। देर रात चोरों ने आफिस की खिड़की में लगी लोहे की ग्रिल तोड़ दी और अंदर घुस गए। चोर कंप्यूटर, प्रिंटर, इन्वर्टर और यूपीएस ले गए। सुबह जब कर्मियों ने आफिस खोला तो सारा सामान बिखरा मिला।
- खिड़की तोड़कर दफ्तर से उड़ाया माल
- आफिस से कंप्यूटर, प्रिंटर, इंवर्टर चुरा ले गए चोर
फोटो 32: बावन कस्बे में सहारा फ्रं चाइजी आफिस की टूटी हुई खिड़की।