फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने छात्र को कईया से जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। फोटो कॉपी की दुकान पर मार्कशीट ,आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने गए छात्र को दुकानदार ने चोरी का आरोप लगा मारपीट कर कईया से जला दिया।
विज्ञापन


मल्लावां थाना क्षेत्र के दुर्जनपुरवा निवासी अमरसिंह का बेटा अनुज 14 कक्षा 6 का छात्र है। वह जरेरा गांव स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ता है । अनुज मंगलवार की शाम 4 बजेे फोटो कॉपी करने पास के गांव नोचवापुर में फोटो स्टेट की दुकान पर गया था। उसी दौरान दुकानदार की नगदी चोरी हो गई।

दुकानदार ने अनुज को बुलाकर उससे पूछताछ की। छात्र ने रुपये नहीं लेेने की बात कही। जिस पर दुकानदार ने उसे लातघूसों ने पीट दिया। जबरन नगदी चोरी की बात कबूलने के लिए उसे गर्र्म कईया से जला दिया। छात्र के हाथ में काफी जख्म हो गया। घर पहुंचे छात्र ने परिजनों को जानकारी दी । बुधवार की सुबह फरियाद लेकर थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष को पुलिस ने भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में विवस होकर पीड़ित पक्ष ने गुरुवार को अदालत का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। एसओ आरपी सिंह ने बताया थाने से भगाने का आरोप निराधार है। पुलिस कर्मियों ने इलाज कराने के बाद कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने कहा मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।

-मल्लावां थाना क्षेत्र के दुर्जनपुरवा निवासी है छात्र
-फोटो स्टेट की दुकान पर मार्कशीट,आधार कार्ड की फोटो कॉपी करने गया था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें