फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विद्यालय संचालक और प्राचार्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fri, 25 Aug 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने थाना पूराकलां में दो विद्यालय संचालक और एक प्राचार्य सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। बताते चले कि पूराविरधा निवासी शुभम पुत्र सुकमाल जैन ने डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को एक शिकायती पत्र देकर दोनों संचालकों पर फर्जी तरीके से विद्यालय संचालित करके क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामलें की जॉच कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।  इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरपी वर्मा  ने मौके पर जाकर दोनों विद्यालयों की जांच की और दोनों विद्यालयों को फर्जी तरीके से संचालित होता पाया। इसके बाद उन्होंने थाना पूराकलां पुलिस को एक तहरीर दी। जिस पर थाना पूराकलां पुलिस ने दयानंद आयुर्वेदिक विद्यालय के संचालक  तुलसीराम निवासी पूराविरधा, प्राचार्य कुलदीप  पुत्र गजराज निवासी ग्राम लेवा जिला झांसी और महावीर विद्यालय के संचालक आशीष जैन पुत्र पद्म चंद्र निवासी चौबयाना तालबेहट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें