फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्र लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
छात्र मंजेश और अंकित की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर से स्कूल जाने के लिए निकले दो छात्र शनिवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गए। परिजन दो दिन से उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनका पता नहीं चल सका है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।              

विज्ञापन

कोतवाली के ग्राम धर्मापुर निवासी 11 वर्षीय मंजेश पुत्र राकेश और गांव का ही 14 वर्षीय अंकित पुत्र देवराज पड़ोस के ग्राम शर्मा स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। शनिवार सुबह दोनों स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों शाम तक वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने स्कूल पहुंच कर जानकारी की तो पता चला कि दोनों स्कूल पहुंचे ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के घर में जानकारी की, लेकिन दोनों बच्चों का पता नहीं चल सका है। सोमवार को धर्मापुर निवासी मंजेश के पिता राकेश ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल दीनानाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें