फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर - ट्राली की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर अब्दुलपुरवा के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने मजदूर को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम खेड़ा मजरा अनंगबेहटा निवासी जितेंद्रपाल (25) पुत्र रामअवतार अविवाहित था। वह दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूर था। वह कुछ दिन पूर्व दिल्ली से घर आया था। गुरुवार देर शाम वह बाइक से पिहानी चुंगी जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके साथ एक युवक भी था। पिहानी-हरदोई मार्ग पर अब्दुलपुरवा में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वह साथी का इंतजार कर रहा था। तभी ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से उसको टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। पिहानी चौकी इंचार्ज जावेद अहमर मौके पर पहुंचे। देहात कोतवाली प्रभारी महेश पांडेय ने बताया के मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें