फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ कुर्की का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। दुष्कर्म के मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की का नोटिस जारी किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के आवास पर नोटिस चस्पा करा दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सुंबा बाग निवासी विजय कुमार के खिलाफ 2013 में बालिका को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। विवेचक की ओर से कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी किया। कोर्ट की ओर से आरोपी को 2 जनवरी को कोर्ट में हाजिर होने की तारीख दी गई है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि आरोपी निर्धारित तारीख पर कोर्ट में हाजिर नहीं होगा तो कोर्ट से उसकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें