फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से हुआ निराश तो चोर पकड़ खुद ढूंढ ली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। चार दिन पूर्व चोरी हुई बाइक पुलिस न तलाश सकी पीड़ित ने खुद बाइक चोर को दबोच लिया। उसने बाइक समेत चोर को शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाने को पकड़ गए युवक को एक लूट के मामले में भी आरोपी बता दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवीन फल मंडी निवासी सुरेंद्र की बाइक फल मंडी गेट के निकट से 12 सितंबर को चोरी हो गई थी। उसने शहर कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस कर्मियों ने बाइक ढूंढने का प्रयास करने की बात कही। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो सुरेंद्र ने अपनी बाइक का पता लगाने के लिए कुछ सहयोगियों की मदद ली। बाइक का सुराग लगने पर वह शनिवार को कुछ साथियों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के जयराजपुर गांव जा पहुंचा। गांव में उसे अपनी बाइक पर युवक जाता दिखा तो उसने साथियों के साथ उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम मूलेराम निवासी मवैया बताया। मूलेराम ने बताया कि वह बाइक बेचने जा रहा था। सुरेंद्र मूलेराम को लेकर कोतवाली पहुंचा। यहां उसने घटना की जानकारी पुलिसकर्मियों को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गत 9 सितंबर को लाभी निवासी विजयपाल के साथ हुई आठ हजार रुपये और मोबाइल लूट के मामले में भी मूलेराम को आरोपी बना दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपक रघुवंशी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट तो खुद बाइक चोर को दबोचा
- 12 सितंबर को चोरी हुई थी बाइक, पीड़ित ने साथियों संग मिलकर लगाया सुराग
- पुलिस ने लूट का भी आरोपी बताया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें