फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को डीएम का सीआईडी बता धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदको डीएम का सीआईडी बताकर एक युवक ने गुरुवार को बावन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को फोन पर धमकाया। शिक्षिका को फोन पर कई बार धमकी देने वाले युवक का ऑडियो भी देर शाम इतना वायरल हुआ कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


ब्लॉक के जोगीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के मोबाइल पर गुरुवार को एक फोन आया और फोन करने वाले ने खुदको डीएम का सीआईडी बताया।

उसने रसोइया चयन की बात कहकर प्रधानाध्यापिका को खड़े खड़े नौकरी से हटाने तक की धमकी दे डाली। इसके बाद प्रधानाध्यापिका व उनके पति ने डीएम व एसपी से शिकायत करने की बात कही है।

इधर, सीआईडी शब्द व उसके फोन पर दुर्व्यवहार करने का ऑडियो व्हाट्स ग्रुप पर वायरल हो गया। इस संबंध में बीएसए हेमंत राव का कहना है कि इस बाबत उन्हें शिकायत नहीं आई है। जब आएगी तो दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को डीएम का सीआईडी बता प्रधानाध्यापिका को धमकाया
बावन ब्लॉक के जोगीपुर विद्यालय में प्रधानाध्यापिका को खड़े खड़े नौकरी ले डालने की दी धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें