फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित डीएसीएम -ट्रक में घुसी, हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर अनियंत्रित डीसीएम-ट्रक को ओवरटेेक करते समय पीछे से घुस गई। जिसमें डीसीएम के हेल्पर की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर गुुरुवार की सुबह कस्बे के निकट आगे चल रहे ट्रक को ओवर टेक करते समय डीसीएम अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में घुस गई। डीसीएम के हेल्पर जनपद उन्नाव के शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदौवाखेड़ा निवासी जीतबहादुर (22) पुत्र रामआसरे की मौत हो गई। वहीं डीसीएम चालक मदौवाखेड़ा निवासी मिथिलेश (40) पुत्र महेश घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और चालक को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना के संबंध में हेल्पर जीतबहादुर के भाई संजू ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह बुधवार को उन्नाव से साबुन लाद कर शाहाबाद जाने के लिए निकला था। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

-ओवर टेक करते समय हुआ हादसा
-उन्नाव के शहर कोतवाली क्षेत्र का निवासी था युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें