फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह जहर से बताई गई है। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी पैदा होने के बाद से पति परिवार के साथ उत्पीड़न करता था। ससुरालियों ने एक राय होकर बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन




औरैया जनपद के दिबियापुर के फफूंद निवासी मंगल सिंह उर्फ सुरेश कुमार ने 12 मई 2012 को 32 वर्षीय बेटी आरती प्रजापति की शादी सदर कोतवाली के तेरामल्लू गांव निवासी महेंद्र कुमार से की थी। 2014 में आरती को एक बेटी वैष्णवी हुई। सोमवार की शाम आरती की हालत बिगड़ गई। उसकी नाक से खून निकलने लगा। महेंद्र कुमार उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। आरती की मौत की सूचना पर पिता मंगल सिंह और भाई हेमराज परिवार के साथ गांव पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।


मंगल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच साल की वैष्णवी होने के बाद भी पति महेंद्र और परिवार के लोग बेटी होने का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। सोमवार शाम को महेंद्र ने परिवार के साथ मिलकर आरती की हत्या कर दी। यह लोग शव छोड़कर भाग गए। गांव वालों की सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन



पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसमें जहर के असर से मौत की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने आरती का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि मामूली विवाद के बाद आरती ने घर में रखी सल्फास खा ली। इससे मौत हो गई। सदर कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि हत्या का आरोप लगाकर मृतका के पिता ने तहरीर दी है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
मायके पक्ष ने बेटी होने पर उत्पीड़न और हत्या का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की हुई पुष्टि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें