फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर शिक्षक के घर से जेवर व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलग्राम। कस्बा स्थित शिक्षक के घर से शुक्रवार रात चोरों ने जेवर और नगदी पार कर दी। देर रात घर वापस आए शिक्षक ने ताला टूटा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा में कोतवाली के पीछे कोल्ड स्टोरेज कालोनी निवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार का गांव हसनापुर में है। उनकी तैनाती ग्राम रामपुर मझियारा गांव के प्राथमिक विद्यालय में है। देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह परिवार के साथ ग्राम हसनापुर गए थे। रात में चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया। कमरे में अलमारी और बक्से में रखे लगभग पांच लाख रुपये के जेवर, 35 हजार की नगदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। देर रात दो बजे वह परिवार के साथ लौटे तो ताला टूटा मिला। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




शिक्षक के घर से जेवर और नगदी चोरी
- परिवार के साथ गांव गया था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें