फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्कालीन बीडीओ, सचिव व प्रधान पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। हरियावां की ग्राम पंचायत मुरादपुर में पांच अपात्रों को लाभ दिए जाने के मामले में हरियावां के तत्कालीन बीडीओ, सचिव व प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।


डीआरडीए के परियोजना निदेशक आरके श्रीवास ने अपनी जांच रिपोर्ट में तत्कालीन बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी बालकराम और ग्राम प्रधान को दोषी पाया है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को दी जांच रिपोर्ट में बताया कि पांचों अपात्रों को प्रथम किस्त जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने अपात्रों से रिकवरी और तत्कालीन बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि तत्कालीन खंड विकास अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सचिव व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

-मुरादपुर में पांच अपात्रों को लाभ दिए जाने के मामले में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें