फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल गेट पर रात में युवकों का उत्पात , दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रविवार रात शराब के नशे में दो युवकों ने जिला अस्पताल गेट पर जमकर उत्पात मचाया। उधारी के रुपये मांगने पर युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर जेब से नगदी निकाल ली। सूचना के काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीपुरवा निवासी विकास की जिला अस्पताल गेट के सामने चाय की दुकान हैं। रात में दुकान पर उसका बहनोई रामनिवास बैठता है। अक्सर रात में शहर के मोहल्ला नवीपुरवा निवासी दो युवक उधार में चाय लेकर चले जाते हैं। रुपये मांगने पर दुकानदार को शहर कोतवाली में तैनात सिपाही का भाई बताकर उसे धमकाते हैं। रविवार रात करीब 9 बजे दोनों युवक शराब के नशे में धुत होकर आए चाय और सिगरेट मांगने लगे। उस समय दुकान मालिक विकास भी मौजूद था। विकास ने युवकों से उधारी अदा करने की बात कह सिगरेट देने से इनकार कर दिया। इस पर युवकों ने सामान फेंककर दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। नगदी निकाल ली। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के देर से पहुंचने पर युवक मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी महेश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवकों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें