फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खंजनखेड़ा में चचेरी बहन की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने इसको जेल भेज दिया। आरोप है कि इसने अपने दोस्त के साथ मिलकर चचेरी बहन की हत्या की थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपी के दोस्त से ही बहन के प्रेम संबंध होने और शादी तय हो जाने से वह नाराज था।

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खंजनखेड़ा मजरा लौली में बुधवार रात बबली (18) पुत्री महिपाल की उसके चचेरे भाई सुशील पुत्र सुरेंद्र ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद सुशील फरार हो गया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गांव में ही एक खेत से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र ने बताया कि पूछतांछ के दौरान सुशील ने बताया है कि उसने अपने दोस्त गांव निवासी वीरेंद्र के साथ मिलकर बबली की हत्या की थी। बबली के प्रेम संबंध सुशील के दोस्त दीपक से हो गए थे। पिछले डेढ़ वर्ष से बबली और दीपक एक दूसरे से चोरी छिपे मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सुशील ने घर में भी शिकायत की थी। दोनों परिवारों के एक ही जाति के होने के कारण परिजनों ने जब शादी तय कर दी तो दीपक ने मोबाइल फोन पर सुशील को मैसेज भेजकर कहा कि जल्द ही तुम्हारी बहन की डोली तुम्हारे घर से ले जाऊंगा। यही मैसेज रात दिन सुशील के दिमाग में करंट की तरह लग रहा था। सुशील ने हत्या के लिए बाकायदा साजिश रची। सुशील लखनऊ में नौकरी करता था और उसने अपने दोस्त गांव के ही वीरेंद्र के साथ मिलकर योजनाबद्ध ढंग से घटना को अंजाम दिया। वीरेंद्र लुधियाना में काम करता था और बुधवार को ही संडीला रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां से वीरेंद्र और सुशील गांव पहुंचे और रात में मौका मिलते ही घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद वीरेंद्र फरार हो गया, लेकिन सुशील गांव के ही खेतों में छिपा रहा। जब खेतों की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया तो उसे पकड़ लिया गया।

-बुधवार रात दिया था घटना को अंजाम, हत्यारोपी का दोस्त फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें