हरदोई। युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मंगलवार को जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए। आरोपी मझिला थाना क्षेत्र के बूढनपुर गांव के निवासी हैं। 5 जुलाई को शौच के लिए गई युवती को गन्ने के खेत में खींचकर दोनों ने दुष्कर्म किया था। पिता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया था। जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।
मझिला थाना क्षेत्र निवासी युवती (18) मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर से खेतों की तरफ शौच के लिए गई थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर निवासी दीपक पुत्र सत्यपाल व संदीप पुत्र राम भजन उसका पीछा करते हुए खेतों की तरफ पहुंचे थे। दोनों युवकों ने युवती का मुंह बंद कर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दीपक व संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 6 जुलाई को पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी संदीप व दीपक को गिरफ्तार किया। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी जेल गए
मझिला थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव के निवासी हैं आरोपी
युवती को गन्ने के खेत में खींच कर किया था दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो