फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर गए श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। घर से डीजे बजाने गए टेंट हाउस कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पिता ने लेनदेन के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडरवा किला निवासी हिमांशु उर्फ छोटू (22) पुत्र शंकरलाल चठिया तिराहे के पास टेंट हाउस व डीजे संचालक के यहां काम करता था। सोमवार दोपहर घर से लखीमपुर बरात में डीजे बजाने की बात कहकर निकला हिमांशु देर रात संदिग्ध हालात में घायल मिला। साथी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर टेंट हाउस संचालक से जानकारी मिलने के बाद पिता शंकरलाल मंगलवार सुबह परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचे। शंकरलाल ने बताया कि टेंट हाउस संचालक ने सुबह फोन कर हिमांशु के घायल होने व उसकी भर्ती होने की सूचना दी थी। जब वह सीएचसी आया तो हिमांशु मृत मिला। उसके गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। पिता ने बताया कि हिमांशु अविवाहित और दो भाइयों में बड़ा था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। 15 दिन पहले हिमांशु का रुपयों के लेनदेन को लेकर टेंट हाउस संचालक से विवाद हो गया था। सूचना मिलने के बाद सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें