फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी तोडने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तिलक के बाद वर पक्ष पर दहेज में आठ लाख रुपये मांगने और न देने पर शादी तोड़ने का आरोप वधू पक्ष ने लगाया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर वर पक्ष के छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसने बेटी की शादी थाना टड़ियावां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय की थी। वरीक्षा और तिलक हो चुका है। वर पक्ष सोने की चेन, अंगूठी, 51 हजार रुपये ले चुका है। इसी माह शादी होना तय थी। वह सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। इस बीच आरोपियों ने दहेज में आठ लाख रुपये की मांग कर दी। उसने रुपये देने में असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि तहरीर पर आरोपी सत्यम, हरिश्चंद्र, राजाराम, तारावती, नीलेश और प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें