फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। ग्राम शमशेर नगर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूर खेत में उसका शव मिला। पास ही उसकी साइकिल भी मिली है।
विज्ञापन

शमशेर नगर मजरा कमालपुर निवासी रामसेवक (22) पुत्र धनीराम गुरुवार दोपहर घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं था। शुक्रवार सुबह रामसेवक का शव गांव किनारे से गुजरी शारदा नहर के किनारे स्थित खजोहना निवासी एक व्यक्ति के खेत में पड़ा मिला। वहां से गुुजरे ग्रामीणों की नजर रामसेवक के शव पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। समोधा गांव निवासी मामा रामू ने बताया कि रामसेवक छह भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। माता-पिता की काफी पहले ही मौत हो चुकी है। रामसेवक बड़े भाई रामजीवन के साथ मेहनत मजदूरी कर छोटे भाई बहनों का भरण पोषण करता था। मामा रामू व चाचा रामदास ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें