फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाई पीने से महिला की मौत, अस्पताल में भिड़े परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में डाई पीने से महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर विवाद में जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा हंगामा काट दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत कराया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालपुर निवासी सुदामा (34) पत्नी सुशील ने मंगलवार की देर रात संदिग्ध हालात में डाई पीने से तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बुधवार की अल सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतका के एक पुत्र दो पुत्रियां हैं। सूचना मिलने पर मृतका के पिता नन्हे निवासी बेहटा गोकुल मौके पर आ गए। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। इसके बाद दोनों पक्ष गाली-गलौज करते आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। अस्पताल परिसर में 20 मिनट तक बवाल होता रहा। जिससे मौके पर तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया घरेलू कलह में महिला ने खुदकुशी की है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

डाई पीने से महिला की मौत, अस्पताल में भिड़े परिजन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालपुर निवासी महिला
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
पति पर लगाया हत्या का आरोप, काटा हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें