व्हाट्स एप ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आपत्तिजनक फोटो डालने पर ग्रुप एडमिन व नगर निवासी भाजपा नेता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पाली निवासी भाजपा नेता प्रकाश चंद्र वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने पाली विचार मंच के नाम से सोशल मीडिया पर ग्रुप बना रखा है, जिसमें कई लोग जुड़े हुए हैं। बताया कि मंगलवार की रात ग्रुप में जुड़े अमित गुप्ता नाम के युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की कुछ एडिटेड व आपत्तिजनक फोटो ग्रुप में डाल दीं, जिससे ग्रुप में जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर शेयर की प्रधानमंत्री व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की फोटो
ग्रुप एडमिन की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट