फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये जेब से निकालने पर बाबा ने की थी पोती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र में बच्ची का शव सई नदी में मिलने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। 500 रुपये जेब से निकाले जाने से नाराज होकर बाबा ने ही अपनी पोती को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा एसपी ने की है।

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली निवासी अरुण कुमार पांडेय की पोती पिंकी (7) 20 मई की शाम लगभग साढ़े चार बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

अरुण ने ही अपनी पोती की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी 21 मई को कासिमपुर थाने में दर्ज कराई थी। 21 मई की रात पिंकी का शव गांव से कुछ दूर पर सई नदी के किनारे पड़ा मिला था।
विज्ञापन


उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाये जाने और नाक पर चोट लगने के कारण मौत होने की बात सामने आई थी।

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए कासिमपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह को लगाया गया था।

जांच के दौरान यह पता चला कि किसी करीबी का ही हत्या में हाथ है। इसके बाद परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आईं जानकारियों को जब पुलिस ने आपस में जोड़ा तो अरुण कुमार पांडेय पर ही शक की सुई टिक गई।

इसके बाद अरुण पांडेय से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पिंकी ने जेब से 500 रुपये निकाल लिए थे। इस बात से नाराज होकर पिंकी के मुंह पर मुक्का मार दिया था।

यह मुक्का पिंकी की नाक पर लगा और उसके खून गिरने लगा। कुछ ही देर में पिंकी बेहोश हो गई तो अरुण ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर रात में साइकिल से ले जाकर उसे नदी के किनारे डाल दिया।

एसपी ने बताया कि जहां पर पिंकी की सैंडिल अरुण की निशानदेही पर छप्पर में फंसी मिलीं। घटना में इस्तेमाल साइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली।

आरोपी पर कसिमपुर थाने में वर्ष 1985 में गैर इरादतन जानलेवा हमले का भी मामला दर्ज हुआ था। प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


500 रुपये जेब से निकालने पर की थी पोती की हत्या

कासिमपुर थाना क्षेत्र में 21 मई की रात मिले बच्ची के शव का मामला
खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें