फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी बंदूक व तमंचा समेत संदिग्ध विस्फोटक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज (हरदोई)। पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक बजे मल्लपुर गांव के पास बाग में छापा मारकर संदिग्ध हालात में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से देसी बंदूक, तमंचा और टिन के आठ छोटे डिब्बे मिले हैं। पुलिस ने इन डिब्बों में विस्फोटक होने की आशंका जताई है। प्रभारी कोतवाल राजपाल सिंह ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

बेनीगंज के प्रभारी कोतवाल (कल्यानमल चौकी प्रभारी) राजपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि मल्लपुर गांव के पास एक बाग में दो युवक असलहों के साथ मौजूद हैं। प्रभारी कोतवाल राजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मल्लपुर पहुंचे और बाग की घेराबंदी कर दोनों युवकों को दबोच लिया। युवकों ने अपना नाम अंगद सिंह पुत्र चंद्रपाल और विनीत पुत्र महावीर निवासी ग्राम बड़सरा थाना अतरौली बताए। उनके पास से बरामद टिन के आठ डिब्बों को टेप लगाकर सील किया गया था। इनमें दो-दो तार बाहर निकले थे। इससे पुलिस को विस्फोटक होने की आशंका हुई। कोतवाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। डिब्बों को कोतवाली परिसर में पानी के टैंक में डाल दिया गया है। बम निरोधक दस्ते के आने का इंतजार है। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें