फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबपोश बदमाशों ने बाइक व नगदी समेत मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव से घर जा रहे मेडिकल स्टोर संचालक से बदमाशों ने पांच हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली। गुरुवार रात 10 बजे हुई घटना की तीसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज न करने आरोप पीड़ित ने लगाया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के दधेलापुरवा गांव निवासी ब्रजकिशोर पुत्र गोकरन ने अरवल पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि वह अरवल के गांव श्रीमऊ में मेडिकल स्टोर चलाता है। गुरुवार रात दस बजे वह मेडिकल स्टोर से बाइक से घर जा रहा था। श्रीमऊ गांव से कुछ दूर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने असलहा दिखाकर जानमाल की धमकी दी और बाइक समेत उसका मोबाइल व जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। उसने बताया कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ अरवल धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। जानकारी कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें