फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, पति साहित चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असही आजमपुर निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में रविवार देर रात सीएचसी माधौगंज में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति सहित चार ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

असही आजमपुर निवासी सजबीना (25) पत्नी अब्दुल महमूद की तबीयत रविवार देर शाम बिगड़ने की जानकारी ग्रामीणों ने उसके भाई अजीज निवासी मढ़िया कोतवाली देहात को दी थी। वह गांव पहुंचे तो पता चला कि ससुराली सजबीना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले गए हैं। माधौगंज सीएचसी पहुंचने पर उसे सजबीना मृत मिली। चिकित्सक ने जहर के कारण मौत होने की आशंका जता पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीज ने कासिमपुर थाने में सजबीना के पति अब्दुल महमूद, ससुर महफूज अहमद, सास साहिदा और देवर उवैस के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया के ये लोग दहेज में चौपहिया वाहन, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहे थे। सबजीना का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था और उसके एक सात माह की पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें