फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद गर्भवती महिला व उसके देवर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरपालपुर। थाना क्षेत्र के लमकन गांव में दबंगों ने आठ माह की गर्भवती महिला और उसके देवर को लाठी-डंडों से पीट दिया। इसमें दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चार दिन से थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

लमकन गांव निवासी राजू ने बताया कि रविवार को उसका परिवार के ही एक व्यक्ति से मामूली बात पर विवाद हो गया। इस पर आरोपी ने उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी राजेश्वरी (28) और उसके भाई राम मोहन को लाठी-डंडाें से पीट दिया। राजू ने बताया कि उसने यूपी 100 को फोन किया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। पत्नी अस्पताल में भर्ती है। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गर्भवती महिला और युवक को पीटा
- रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा पीड़ित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें