फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे अपहरण के नाटक में 24 घंटे तक दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूराटीकुर निवासी युवक ने परिजनों को परेशान करने के लिए गांव के ही दूसरे युवक को अपने अपहरण का नाटक कर फंसा दिया। उसने फोन कर 10 लाख की फिरौती भी मांग ली। इससे परिजन सकते में आ गए और पुलिस को तहरीर दी। इस बीच युवक घर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूराटीकुर निवासी हरिओम (18) पुत्र कुलदीप शहर में एक दुकान पर नौकरी करता है। बुधवार शाम को वह घर नहीं पहुंचा। कुछ देर बाद पिता के फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि उसने हरिओम का अपहरण किया है और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगकर गांव के एक युवक का नाम बता दिया। इससे परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने उस युवक पर बेटे के अपहरण का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी कुछ ही देर में हरकत में आ गई और गांव पहुंचकर घर से युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस 24 घंटे तक आसपास के इलाकों में हरिओम को तलाशती रही। गुरुवार देर शाम हरिओम घर आ गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पूछताछ में हरिओम ने अपहरण का नाटक करने की बात कबूल ली। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया युवक ने परिजनों को परेशान करने के लिए नाटक रचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें