फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरी से दूध लेकर जा रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में बावन पेट्रोल पंप के निकट डेयरी से दूध लेकर जा रहे युवक को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुजाहिदपुर निवासी रामखिलावन (18) पुत्र नन्हे तीन भाइयों में छोटा था। वह भाइयों के साथ खेती में हाथ बंटाता था। रविवार सुबह वह बावन कस्बा स्थित डेयरी से दूध लेकर पैदल जा रहा था। बावन कस्बे में हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मां बसंती, भाई छोटेलाल व संजय परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल गए। चिकित्सक ने रामखिलावन को मृत घोषित कर दिया। लोनार कोतवाल विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें