अमर उजाला ब्यूरो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव ठठिया मोहब्बतपुर में 15 जून को हुई युवक की हत्या के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ठठिया मोहब्बतपुर निवासी छोटक्के पुत्र संतबख्श सिंह की 15 जून की रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 16 जून की सुबह राघौपुर में एक ढाबे के पास मिला था। मृतक के भाई ने गांव के ही कुलदीप सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि सोमवार को चौकी इंचार्ज राघौपुर को सूचना मिली कि आरोपी राघौपुर चौराहे पर वाहन के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- 15 जून को ठठिया मोहब्बतपुर में मिला था युवक का शव