फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, तोड़फोड व लूट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली के महीठा गांव में खेत पर काम कर रहे युवक व उसके साथियों को भूमि विवाद में पड़ोसी गांव के लोगों ने पीट दिया।
विज्ञापन


युवक ने हमलावरों पर मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़ करने, चेन और नगदी लूटने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।


लखनऊ के मोहल्ला अलीगंज निवासी शिशिर चौरसिया पुत्र नंदकिशोर ने पुलिस को बताया कि अतरौली के महीठा गांव में उसकी साढ़े 16 बीघा जमीन पड़ी है, जिस पर पड़ोसी गांव के कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बताया कि गुरुवार को वह अपने साथी गोमती नगर निवासी सुनील, नितिन अस्थाना, विकास नगर निवासी समीर कपूर, आलमबाग निवासी आनंद चौरसिया के साथ महीठा स्थित अपने खेत में ट्रैक्टर से रास्ता बनवा रहा था।


तभी वहां आए वीरसिंहपुर गांव थाना अटरिया (सीतापुर) निवासी मुन्नीलाल, सर्वेश, प्रताप, रामसेवक, मिश्रीलाल, प्रेम, सागर, भोले, सागर, भोले व उनके घर की महिलाएं, लवलेश, सुरेश, संदीप, कुलदीप, फुस्सू, कैलाश, उसकी पत्नी, मानसिंह ने उसके व उसके साथियों से मारपीट कर दी।


आरोपियों ने उसकी दोनों कारों में भी तोड़फोड़ की। शिशिर ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपी उसकी सोने की चेन, 45 हजार रुपये नगद, सुनील के पास से 22 हजार रुपये, समीर के तीन हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन



एसओ संतप्रसाद उपाध्याय ने बताया कि खेत पर ग्रामीणों ने गेहूं की फसल बो रखी थी। कब्जेदारी का विवाद है। बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मारपीट व लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

भूमि विवाद में मारपीट, तोड़फोड़ व लूट
लखनऊ से साथियों के साथ आए युवक खेत पर कर रहा था काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें