ट्रेपिहानी (हरदोई) कोतवाली क्षेत्र के सरैयां गांव निवासी युवक की बुधवार रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजन युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरैयां सादात मजरा महमूदपुर गांव निवासी कुमैल अब्बास (20) पुत्र शहादत हुसैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसका शव गांव से कुछ दूरी से गुजरी सीतापुर शाहजहांपुर रेल लाइन पर पड़ा मिला।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे पिता शहादत हुसैन ने बताया कि कुमैल पांच भाइयों में छोटा था। उसकी तीन बहनें भी हैं। बताया कि वह गांव के बाहर हाईवे पर बिरयानी का ठेला लगाता है। बेटा कुमैल भी उसके साथ काम में हाथ बंटाता है।
शहादत हुसैन ने बताया कि रात में अन्य लोगों के साथ ही कुमैल भी घर में सोया था, वह किस समय घर से निकल गया। किसी को इसकी जानाकरी नहीं है।
पिता व अन्य परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश होने व कुमैल की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जहानीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि मामला जीआरपी के कार्यक्षेत्र का है। जांच भी जीआरपी शाहजहांपुर करेगी।
ग्रामीणों का कहना है कि कुमैल ने आत्महत्या की है। उसका गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। बुधवार को गांव के कुछ लोग धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बस से आगरा गए थेेे।
वह लड़की भी बस से आगरा गई है। बताया कि कुमैल और वह लड़की दोनों आगरा में जाकर निकाह करना चाहते थे। परिजनों को इसकी जानकारी हो गई, जिस पर उन्होंने कुमैल को आगरा जाने से रोक लिया। इससे नाराज होकर कुमैल ने आत्महत्या कर ली।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, हत्या की आशंका
पिहानी कोतवाली के सरैयां गांव का था युवक
ग्रामीणों में आत्महत्या करने की चर्चा