अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। जिला अस्पताल में बुधवार देर रात बहू और ससुर में विवाद हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा गांव निवासी जयप्रकाश शुक्ला ने बताया कि बेटा अनुपम कार चालक है । उसकी शादी छह माह पहले बिलग्राम के डाभा गांव निवासी ज्योति (22) पुत्री राधेश्याम के साथ हुई थी। जयप्रकाश ने बताया कि ज्योति शादी के बाद से आए दिन झगड़ती रहती थी।
बुधवार को मायके जाने से मना करने पर उसने जहर खा लिया था। देर शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को सूचना पाकर ज्योति की मां अन्य परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंची थीं।
मायके पक्ष के आने के बाद ज्योति ने ससुरालीजनों को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। ससुर जयप्रकाश ने विरोध किया। इससे वह भड़क गई। अस्पताल परिसर में ही ससुर से भिड़ गई। शोर सुनकर रोगी सहायता केंद्र के मैनेजर मो. रईस व केंद संचालक अजीत मौके पर पहुंचे दोनोें को काफी देर समझाकर शांत कराया। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने कोई सूचना नहीं दी है।