अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी रामदीन का बेटे मुकेश (25) का गांव निवासी युवक से कुछ दिन पहले मामूली विवाद हो गया था। बुधवार को गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे।
वह युवक भी शराब के नशे में बैठा था। मुकेश पहुंचा तो युवक ने उसे गालीगलौज की। विरोध करने पर युवक भड़क गया। उसने मुंह से मुकेश की नाक काट ली। इसके बाद युवक भाग गया।
ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे और मुकेश को शाहाबाद सीएचसी लाए। परिजनों ने देर शाम थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ अमित भदौरिया ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।