फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकारी विभाग व पुलिस ने मारा कंजर पुरवा में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। आबकारी विभाग व पुलिस ने बुधवार को संयुक्त रूप से कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। कंजर पुरवा में एक आदमी को शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने एक अन्य जगह छापा मारकर युवक को शराब बनाते पकड़ा है।
विज्ञापन

टीम में शामिल आबकारी विभाग के अनिल कुमार श्रीवास्तव, आरए सरोज, दिलीप कुमार वर्मा, अखिलेश बिहारी वर्मा ने एसएसआई राजकुमार तिवारी के साथ कस्बे में कंजरपुरवा में छापा मारा। छापे के दौरान नन्हें के घर के पीछे झाड़ियों में पांच शराब भट्ठी धधकती मिलीं। पुलिस व आबकारी टीम ने नन्हें पुत्र होरीलाल को मौके से गिरफ्तार किया। जबकि उसके चार साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब, 500 ग्राम यूरिया एक गैस सिलिंडर भी बरामद किया।
वहीं दूसरी ओर चौकी इंचार्ज कुरसठ जनार्दन सिंह ने मुखबिर की सूचना पर दोपहर में ग्राम बढैय्याखेडा के पास बबूल के झाड़ियों में छापा मारा। जहां पर कुरसठ निवासी बबलू मिश्रा को शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 5 लीटर कच्ची शराब व पांच सौ ग्राम यूरिया बरामद की। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मझिला व टड़ियावां पुलिस ने भी बुधवार को कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की।
टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसओ मझिला अशोक यादव ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने रत्नापुर गांव के पास से गांव निवासी हरद्वारी पुत्र सकटे को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। टड़ियावां प्रतिनिधि के अनुसार एसओ श्याम बाबू शुक्ला की अगुवाई में पुलिस ने बुधवार को भी कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। एसओ ने बताया कि अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें