हसेरन (कन्नौज)। सौरिख कुसमरा चौराहे पर ट्रक की टक्कर से बालिका की मौत हो गई। बालिका परिजनों के साथ रिश्तेदारी से लौट रही थी। मृतका के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैननगर निवासी लक्ष्मण सिंह अपनी पुत्री चांदनी के साथ अपनी बहन के घर मैनपुरी जनपद के किशनी थाना अंतर्गत ग्राम कोलीवाड़ा गए थे। वहां से मंगलवार की देर रात लौटते समय सौरिख कुसमरा चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने चांदनी को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ट्रक की टक्कर से बालिका की मौत
परिजनों के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रही थी