फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से लूट करने वाले दोनों शातिर गिरफ्तार,नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। युवक को घायल कर पचास हजार रुपये लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से 21 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।


पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि शनिवार रात लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बाजपुर नकटौरा निवासी जितंद्र कुमार बाइक से फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ निवासी दामाद के घर से वापस आ रहा था। कटरा- बिल्हौर हाईवे पर ग्राम मरकड़ा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू से घायल कर पचास हजार रुपये लूट लिए थे। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मामला पाली थाने में दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रूपापुर निवासी राजपाल कुशवाह व इंद्रेश कुशवाह को भरखनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया और 21 हजार पांच सौ रुपये और लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद की गई है। दोनों ही भाई हैं और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। इनका आपराधिक इतिहास खोजा जा रहा है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुन विसेन सहित विभागीय कर्मचारी व थानाध्यक्ष पाली गोपाल नरायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई। एसपी ने बताया कि राजपाल की एक प्रेमिका है। इसके शौक को पूरा करने के वह लूटपाट करता था। वहीं इंद्रेश कुशवाह को ऊंचे शौक थे। इसके लिए उसे पैसे की जरूरत रहती थी। इसी कारण वह लूटपाट आदि की घटनाएं करने लगा था।

-युवक को बदमाशों ने घायल कर लूटे थे पचास हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें