अमर उजाला ब्यूरो
कछौना। एक महिला ने गांव के ही युवक पर नाबालिग बेटी से चार माह पूर्व दुष्कर्म करने और इसके बाद दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब चार माह पूर्व गांव के ही सुशील उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बताया कि घटना के चार माह बाद जब उसकी पुत्री गर्भवती हो गई तो इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी ने कछौना के निजी अस्पताल लाकर एक सितंबर को उसका गर्भपात करा दिया। कोतवाल नजीमुल हसन नकवी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
इसेंट
कस्बे मेें जारी है गर्भपात का खेल
पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसकी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। तहरीर में बताया गया है कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी का नगर के एक अस्पताल में गर्भपात भी कराया है। इससे यह साफ हो गया है कि कस्बे में चोरी छिपे गर्भपात का कारोबार अंजाम दिया जा रहा है।
- दुष्कर्म और गर्भपात कराने की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
- चार माह पहले किया दुष्कर्म, शुक्रवार को कराया गर्भपात