फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर की चहल कदमी के बाद खेतों में जाने से कतरा रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बघराई गांव के पास खेतों में गुरुवार की सुबह जंगली जानवर के पदचिह्न मिलने के बाद से किसान डरे हुए हैं। वे खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। हालांकि वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की थी और अधिकारियों ने पदचिह्न बाघ या शेर के होने से इनकार किया था।
विज्ञापन

गुरुवार के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन भी बघराई, लड़ैतापुरवा, पकरा, सैदापुर व मुरौली ग्वाल आदि गांव के अधिकांश ग्रामीण दिन और रात, दोनों वक्त खेत में जाने से कतराते रहे। बघराई निवासी प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार सिंह व सोनू यादव आदि ने बताया कि खेत में जानवरों के पदचिह्न मिलने के बाद ही लोगों में डर है। लोग न तो स्वयं खेत पर जा रहे हैं और न ही पालतू मवेशियों के खेतों की ओर जाने से दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें