फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन गोदाम में चोरी, एक घर से चोरी की गईं चावल की बोरी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगर के संडीला रोड मार्ग पर राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु विभाग (एसएफसी) के गोदाम से गुरुवार रात राशन भरी बोरियां चोरी हो गईं। शुक्रवार को पुलिस ने इसमें से चावल की 12 बोरियां पास ही स्थित मकान से बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन

नगर के संडीला रोड मार्ग पर राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु विभाग का गोदाम है। शुक्रवार की सुबह गोदाम प्रभारी सरफराज अंसारी यहां पहुंचे तो गेहूं व चावल के बोरे बिखरे पड़े थे। गोदाम प्रभारी ने पास ही स्थित हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। इसमें एक व्यक्ति बोरियां ले जाता दिखा। गोदाम प्रभारी से इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाल राजकरन शर्मा मौके पर पहुंच गए और जांच की।
कोतवाल ने गोदाम से कुछ दूरी पर स्थित एक घर से 12 कट्टी चावल व एक बाइक बरामद की। बरामद हुआ माल व बाइक पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
गोदाम प्रभारी ने बताया कि गोदाम से हर महीने बोरियां गायब हो रही थीं, लेकिन इसकी जानकारी नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को माल ज्यादा बिखरा मिलने पर उन्हें चोरी का पता चला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकरन ने बताया कि बरामद माल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें